पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र में समझौता न करने पर युवती के साथ दोबारा दुष्कर्म, आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर दूसरी बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह 8 जून को खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी मोनू वहां पहुंच गया और दराती दिखाकर उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया।