बांसजोर: बांसजोर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती मनाई गई, बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
बांसजोर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा के अगुवाई में एवं प्रखंड के तरगा, उरते, कोमबाकेरा एवं बांसजोर पंचायत सचिवालय में सम्बंधित पंचायत के मुखियाओं के अगुवाई में बिरसा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया,इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।