बिल्सी: अकोली गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, युवक के सिर में लगी गहरी चोट
Bilsi, Budaun | Jun 5, 2026 बिल्सी, बदायूं। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के अकोली गांव में एक युवक पर लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गांव के ही चाचा-भतीजे पर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। बिल्सी पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।