नकुड: गुलाम ओलिया में आवारा कुत्तों ने घर में घुसकर बकरी के दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, परिवार ने लगाम लगाने की मांग की
*गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया में आवारा कुत्तों का कहर सामने आया, जहां घर में घुसकर कुत्तों ने बकरी के दो बच्चों को नोच-नोचकर मार डाला। घटना सुबह उस समय हुई जब गृहस्वामी नमाज के लिए मस्जिद गए हुए थेवापस लौटने पर कुत्तों को भगाया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। *पीड़ित परिवार ने नगर पालिका से आवारा कुत्तो पर लगाम लगाने की मांग की है