छतरपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण शाला में शुक्रवार की शाम 4 बजे “यातायात पाठशाला” का आयोजन किया गया, जिसमें नौगांव के विद्या भवन पब्लिक स्कूल के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने नियमों, गोल्डन ऑवर और राहवीर योजना की जानकारी दी।