सदर: 30 मिनट में मिला 4 साल का मासूम, जीआरपी कैंट की मुस्तैदी से परिवार में लौटी खुशियां
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2026 30 मिनट में मिला 4 साल का मासूम, जीआरपी कैंट की मुस्तैदी से परिवार में लौटी खुशियां वाराणसी में जीआरपी कैंट पुलिस ने तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए महज 30 मिनट के भीतर लापता चार वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।