गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की, 2 करोड़ 40 लाख के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में
नगर पंचायत गुण्डरदेही में आज विकास कार्यों को लेकर ऐतिहासिक दिन रहा। माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा वर्चुअल माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण, समुदाय भवन जनपद रोड उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गुण्डरदेही में निर्मित अटल परिसर अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक बना रहा।