बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना हरैया और ललिया का किया औचक निरीक्षण
31 मई शनिवार 8 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे द्वारा थाना ललिया एवं महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना मलखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय अपराध एवं त्योहार रजिस्टर महिला हेल्पडेस्क व समस्त दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने आरछी बैरक,थाना आवास, कार्यालय आदि का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।