बलरामपुर: हरैया सतघरवा विद्युत उप केंद्र पर विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
31 मई शनिवार दोपहर 1 बजे हरैया सतघरवा विद्युत उप केंद्र पर समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है जिससे लोग त्रस्त हैं उन्होंने हरैया सतघरवा की 33000 kv की लाइन को गौरा से हटकर बलरामपुर से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की।