कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि परिणाम बिना तीन सदस्यों के हस्ताक्षर के जारी किया गया, कटऑफ सार्वजनिक नहीं की गई और OMR शीट में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं।