शाहजहांपुर: गुस्से में सपाई बोले—रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में पोस्टर लगाकर खोलेंगे पोल: प्रसून कनौजिया
शाहजहांपुर। शहर में सपा मुखिया अखिलेष यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसून कनौजिया ने कहा कि कुछ लोग रात के अंधेरे में इस तरह की हरकत कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।