श्रीनगर: खुट्टी हसैली गांव में एक बुजुर्ग महिला से बहरुपिये साधु ने ठगे ₹3 लाख, महिला परेशान
खट्टी हसैली वार्ड नंबर 6 में एक बहरूपिया साधु ने बेटा बनकर बुजुर्ग महिला से कई बार में लगभग तीन लाख रुपए ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। बुजुर्ग महिला झुनिया देवी ने शनिवार को एक बजे दिन में बताई कि मेरा एक दस वर्षीय पुत्र लगभग पन्द्रह साल पहले घर से कहीं चला गया था। हमलोग उसका काफी खोजबीन किए थे। लेकिन वह कहीं नहीं मिला।