शनिवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा प्रस्तुत निजी सदस्य विधेयक ‘द प्रमोशन ऑफ नेचुरल एग्रीकल्चर बिल, 2025’ को राष्ट्रपति की अनुशंसा मिल गई है। संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत मिली मंजूरी के बाद अब इस विधेयक पर लोकसभा में विचार हो सकेगा।