जगदीशपुर: रामपुर: मोबाइल मांगकर फरार हुए बदमाश, केस करने पर दी धमकी
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के साहटोला स्थित चावल गोला के पास सोमवार देर शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां बदमाशों ने बात करने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रामपुर खुर्द के ब्राह्मण टोला निवासी जानकार पंडित सोनी मिश्रा से बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर मोबाइल मांगा।