बरेली: मदद के बहाने दरोगा का खेल, महिला से शोषण के आरोप पर SSP ने लिया एक्शन, चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर मानसिक व शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुराने मामले में मदद के नाम पर दरोगा ने नजदीकियां बढ़ाईं और महीनों तक उत्पीड़न किया। विरोध पर जेल भेजने की धमकी दी जाती थी। शिकायत के बाद SSP ने तत्काल जांच बैठाकर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।