गोइलकेरा: टोकलो पुलिस अधिकारियों ने झरझरा गांव में न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया
टोकलो पुलिस के अधिकारियों ने रविवार शाम पांच बजे झरझरा गांव में न्यायलय का इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में टोकलो थाना के अधिकारियों ने बताया कि झरझरा गांव निवासी बालकिशन मुंडा विभिन्न मामलों का अभियुक्त है और उसके खिलाफ टोकलो थाना में मामला दर्ज है।