Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
sunil1431987
2
चेवाड़ा: चेवाड़ा थाना पुलिस ने लूट,चोरी और जालसाजी से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Chewara, Sheikhpura
| Jun 6, 2026
MORE NEWS
जिला शेखपुरा के स्थापना दिवस (32वा स्थापना) पर जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा सभी जिलावासियों को शुभकामना संदेश देते हुए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict
Sheikhpura, Bihar | Jul 30, 2026
जिला शेखपुरा के स्थापना दिवस (32वा स्थापना) पर पुलीस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा सभी जिलावासियों को शुभकामना संदेश देते हुए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict #sheikhpurapolice
Sheikhpura, Bihar | Jul 30, 2026
जिला अग्निशमन पदाधिकरी शेखपुरा द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारियां देते हुए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 30, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 418, दिनांक 28.07.2026 **************************** *पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी सख्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई* ***************************** जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' के पारदर्शी और तीव्र क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह कराया जा रहा है।जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद द्वारा योजना की प्रगति को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम जनता को इस योजना का अधिकतम लाभ मिले, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि पोर्टल पर जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन लंबित आवेदनों की यथाशीघ्र स्थल जांच कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत दी कि योजना के क्रियान्वयन या आवेदनों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बिजली बिल को 'शून्य' करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। यह सरकारी सब्सिडी केवल घरेलू कनेक्शन धारकों के लिए ही मान्य है। व्यावसायिक या औद्योगिक कनेक्शनों पर सब्सिडी देय नहीं होगी। यह योजना के तहत 3 kW या उससे अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर अधिकतम ₹78,000 तक की सरकारी सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के तहत 1 kW: कुल लागत ₹70,000 | सब्सिडी ₹30,000 | शुद्ध लागत ₹40,000 2 kW: कुल लागत ₹1,40,000 | सब्सिडी ₹60,000 | शुद्ध लागत ₹80,000 3 kW कुल लागत ₹2,10,000 | सब्सिडी ₹78,000 | शुद्ध लागत ₹1,32,000 शेखपुरा के उपभोक्ता का बिजली बिल हुआ 'शून्य' योजना की सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण शेखपुरा जिले से ही सामने आया है। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के अंतर्गत हुसैनाबाद (शेखपुरा) के उपभोक्ता श्री अजय कुमार (उपभोक्ता संख्या 23810003797) ने अपने घर पर 3 KW का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाया। नेट-मीटरिंग प्रणाली के तहत उनके सोलर प्लांट ने बिजली ग्रिड को उपभोक्ता की खपत से ज्यादा बिजली जनरेट करके दी, जिसके परिणामस्वरूप उनका वर्तमान माह का बिजली बिल ₹0.00 (शून्य) आया है और अतिरिक्त बची हुई बिजली उनके खाते में भविष्य के समायोजन के लिए सुरक्षित जमा हो गई है। आसान लोन और तकनीकी लाभ आसान EMI एवं बैंक लोन उपभोक्ता को कुल लागत का मात्र 10% (अग्रिम जमा) देना होता है। शेष राशि 'जन समर्थ पोर्टल' (www.jansamarth.in) के माध्यम से लगभग 6% की बहुत ही सस्ती ब्याज दर पर डिजिटल लोन के रूप में मिल जाती है। हर महीने बिजली बिल में होने वाली ₹3,000 से अधिक की बचत से लोन की EMI आसानी से निकल जाती है। सोलर पैनल्स पर 25 वर्षों की परफॉर्मेंस वारंटी, इन्वर्टर पर 5 वर्ष की वारंटी तथा 5 साल तक मुफ़्त रखरखाव की सुविधा मिलती है। छत का बेहतर इस्तेमाल पर सोलर पैनल 5 से 7.5 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाते हैं, जिससे छत की जगह कपड़े सुखाने या अन्य घरेलू कार्यों के लिए खाली रहती है। इच्छुक उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय सोलर पोर्टल www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने और वेंडर चयन के बाद बिजली विभाग द्वारा नेट-मीटर लगाया जाता है, जिसके 30 दिनों के भीतर सब्सिडी राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Sheikhpura, Bihar | Jul 28, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 415, दिनांक 27.07.2026 ***************************** *पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक ***************************** दिनांक 27.07.2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा योजना की प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि प्रगति की सतत समीक्षा की जा सके। बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त एवं 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं सही ढंग से परीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगवाया जाए, बल्कि आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का शीघ्र निष्पादन किया जाए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक और 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग, सहायक अभियंता बिजली विभाग शेखपुरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, के साथ साथ सभी बैंकों का शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 28, 2026