राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर शिवगंज और सिरोही ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई है, जिसका उद्देश्य संगठन की जमीनी मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी को गति देना है।