मंझनपुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी दौरा, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का कौशाम्बी जनपद में आगमन होगा। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पुनवार स्थित गोल्डन रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।