लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के तत्वावधान में जल जीवन मिशन के तहत रानीगंज प्रखंड की हांसा पंचायत में “सुजल ग्राम संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के सचिव, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार भी जुड़े रहे।