कर्वी: महाकुंभ के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद कर्वी ने श्रद्धालुओं के लिए किए व्यापक इंतजाम, ई ओ ने दी जानकारी
महाकुंभ की दृष्टिगत नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा शहर में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार की दोपहर 2 बजे EO ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर जल पान तक की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज से अमृतस्नान के बाद श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचेंगे।