सहारनपुर: भीम आर्मी के विनय रत्न की वायरल वीडियो पर सहारनपुर से कमल वालिया ने दी सफाई, बोले- AI से तैयार की गई क्लिप
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संगठन के भीतर मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो में विनय रतन कथित तौर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर उपेक्षा और अपमान के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।