ग्वालियर गिर्द: 24 घंटे में तीन मोबाइल लूटकर मचाई दहशत, एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल बरामद
ग्वालियर में एक एक्टिवा सवार बदमाश ने 24 घंटे के भीतर तीन जगह मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस द्वारा रविवार शाम करीब 5:30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।