पताही प्रखंड स्थित अधिकांश कोचिंग संस्थान डीएम के आदेश को नहीं मानते हैं। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए डीएम ने सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक गतिविधि बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन यहां सरकारी आदेश का इन कोचिंग संस्थानों के व्यवस्थापकों के सामने कोई महत्व नहीं है। पूछने पर ये एक दूसरे संस्थान के संचालकों को दोषी ठहराते हैं।