जौनपुर: सैय्यद अलीपुर सदर के वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया महाकुंभ स्नान
वृद्वाश्रम सैय्यद अलीपुर सदर जौनपुर में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षित बस से जिसमें 19 महिलायें व 28 पुरूष अर्थात कुल 47 वरिष्ठ नागरिकों को महाकुम्भ प्रयागराज का तीर्थाटन/स्नान कराया गया। उक्त बस दिनांक 20 फरवरी 2025 को उक्त वृद्वाश्रम सकुशल वापस आ गयी।