अंबाह: गौ सम्मान की गूंज: अंबाह में उमड़ा जनसैलाब, गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग
Ambah, Morena | Apr 27, 2026 अंबाह में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत निकली जनजागरण यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गल्ला मंडी से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची इस यात्रा में ‘गौमाता-राष्ट्रमाता’ के नारे गूंजे। समापन पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गोहत्या पर प्रतिबंध और सख्त कानून बनाने की मांग की गई।