कालपी: कालपी में 7वीं मोहर्रम पर अकीदत का रंग, मेहंदी और आलम के कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस बल तैनात
Kalpi, Jalaun | Jun 24, 2026 कालपी में 7 मोहर्रम के अवसर पर अकीदत और श्रद्धा का माहौल रहा। मंगलवार देर रात 10 बजे तक मोहल्ला राजेपुरा में पारंपरिक आलम खेले गए और इमामा चौक पर फातेहा व लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया। वहीं शाम को मिर्जा मंडी में पारंपरिक मेहंदी कार्यक्रम के दौरान नौहाख्वानी और मातम किया। मोहर्रम के आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।