रघुनाथपुर: युवती के अपहर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर हरनाथपुर और रघुनाथपुर में दर्जनों जगहों पर पुलिस ने किया छापेमारी
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने सोमवार को अपहरण के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हरनाथपुर और रघुनाथपुर गांव में दर्जनों जगहों पर छापेमारी किया। हालाकि पुलिस को छापेमारी के दौरान कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 10 मई को हरनाथपुर गांव से शादी की नियत से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया।