रघुनाथपुर: बडूआ गांव के दियारा से 5 जिंदा गोली व एक कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडूआ गांव के दियारा से बीती रात पांच जिंदा गोली व एक कट्टा के साथ एक बदमाश को रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान रघुनाथपुर थाना के बडूआ गांव निवासी जयराम यादव के रूप में हुई है।