रघुनाथपुर: प्रखंड के कई बूथों पर भारी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य हुआ शुरू, पुलिस बल तैनात
रघुनाथपुर प्रखंड के कई बूथ पर भारी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य शुरू। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर आज मतदान कार्य शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य शुरू कराया गया। प्रशासन द्वारा मतदान कार्य शांतिपूर्ण कराने को लेकर पुलिस बल के साथ कई अधिकारियों की तैनाती की गई है।