ताल: ताल जावरा रोड ग्राम रामगढ़ में मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, केस दर्ज
Tal, Ratlam | Sep 26, 2024 ताल जावरा रोड ग्राम रामगढ़ में कमलेश कुमार पिता मदनलाल भंडारी निवासी तिरुपति नगर सैलाना को अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने अपना वाहन तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर फरियादी की गाड़ी को टक्कर मार दी। फरियादी के आवेदन पर अज्ञात चालक के विरुद्ध ताल पुलिस ने 281 बीएनएस व 279 भादवी में किया केस दर्ज।