गोला: बड़हलगंज में सरयू के कटान पर बड़ा वार, 21 करोड़ की परियोजना शुरू—गांव और राम-जानकी मार्ग को मिलेगी सुरक्षा
Gola, Gorakhpur | Apr 20, 2026 बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी के भीषण कटान से राहत दिलाने के लिए 21 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत ज्ञानकोल, पटना, कोलखास, दिस्तौलिया, बगहा देवार और नेतवार पट्टी जैसे तटवर्ती गांवों के साथ-साथ अहम राम-जानकी मार्ग को सुरक्षित किया जाएगा।