तारानगर: बुचावास में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के आरोप में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 2 दिन में रास्ता नहीं खुला तो होगा आंदोलन
तारानगर क बुचावास गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिये जाने के आरोप का मामला सामने आया है। गाजुवास माईनर संघर्ष समिति अध्यक्ष राजू सहारण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि रिडमल व उसके परिजनों ने जगमाल के घर के गेट को रोकने के लिए सार्वजनिक चौक की भूमि पर कब्जा कर लकड़ी डाल दी।