सीतापुर: सिटी पावर हाउस में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश, किया धरना प्रदर्शन
नगर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच लगातार बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर सिटी पावर हाउस में जाकर उपभोक्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए अघोषित विद्युत कटौती और ट्रिपिंग बंद किए जाने की मांग की है जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से लोगों को बिजली की कटौती से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रात भर जागना भी पड़ रहा है।