मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर की श्री कंवर कालोनी मे बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए।घटना रात दो बजे के बाद की है जो सीसी टीवी में कैद हुई है।वाहन मालिकयश पिता विमल बरडिया जैन ने गुरुवार दोपहर तीन बजे वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।