नौगढ़: नौगढ़ ब्लॉक में 35 दिव्यांगों को ट्रॉली साइकिल का वितरण, अन्य सहायक सामग्री भी मिलेगी
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ ने आज सोमवार शाम 04 बजे बताया की आगामी बुधवार को 35 दिव्यांगजनों को ट्रॉली साइकिल वितरित की जाएगी। इसके साथ ही कान की मशीन, हाथ छड़ी व बैटरी संचालित साइकिल जैसी अन्य सहायक सामग्री भी दी जाएगी। पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को पंजीकरण के बाद यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।