तानसेन: ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी, सफेद बाघिन मीरा ने तीसरी बार 3 शावकों को जन्म दिया
ग्वालियर शहर के लिए खुशखबरी गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने रविवार दोपहर 3 शावकों को जन्म दिया है जिसमे 2 पिले और 1 सफेद शामिल है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने यहाँ बताया कि अब गांधी जूलॉजिकल पार्क में 10 टाइगर संरक्षित हैं जिसमें 4 व्हाइट टाइगर और 6 रॉयल बंगाल टाइगर्स शामिल हैं।उन्होंने ये भी बताया है कि 1 माह तक रहेंगे तीनों शावक प्रबंधन की निगरानी में।