बिहार: नालंदा के लाल ने गोल्ड मेडल जीता, ओलंपिक में देश के लिए खेलने का सपना
Bihar, Nalanda | Dec 18, 2024 बिहार शरीफ मुख्यालय के आलमगंज निवासी फैज़ अली ने कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में फैज़ ने नालंदा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। सूत्रों के अनुसार इसकी जानकारी बुधवार की दोपहर 1:30 बजे मिली ।