गुना नगर: सागर से जयपुर घर जा रहे युवक की गुना के पास ट्रेन से गिरकर मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। 7 जुलाई को जिला अस्पताल में मृतक के भाई साहेब सिंह राठौड़ ने बताया, 5 जुलाई को सागर से उनका भाई राहुल राठौड़ जिला झुंझुनू राजस्थान घर जाने निकला था। 6 जुलाई सुबह मौत की सूचना मिली। 7 जुलाई को जिला अस्पताल में पुलिस ने पहचान होने पर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक राहुल सागर में काम करता था।