ललितपुर: जाखलौन थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड से ₹25,275/- धनराशि वापस कराई
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम बारौद, थाना जाखलौन, जनपद ललितपुर के साथ हुए ₹53,100/- के साइबर फ्रॉड प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ₹47,000/- की धनराशि होल्ड कराई गई, जिसमें से ₹25,275/- की धनराशि नियमानुसार शिकायतकर्ता के बैंकखाते में वापस कराई गई है।