लक्ष्मीपुर: गुगुलडीह गांव के निवासी युवक दो दिनों से लापता, परिजनों में दहशत का माहौल
बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी 28 वर्षीय कुंदन कुमार बीते दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। इसको लेकर परिजनों दहशत है। परिजनों ने बुधवार को 8:30 बजे बताया कि टेंट व्यवसाय से जुड़े कुंदन मंगलवार को एक शादी समारोह में गए थे, जहां से मटिया मुख्य मार्ग पर अंतिम बार देखे गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।