बस्ती समाचार
बस्ती थाना कलवारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के निर्देशन में, जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल वांछितों पर त्वरित शिकंजा कसा है। प्रभारी निरीक्षक कलवारी श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 (धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 115(2), 352 बीएनएस) के तहत वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया गया है।
Basti, Basti | Nov 11, 2026