कटघोरा: बीच सड़क पर नशे में सोया व्यक्ति, स्कूल बस चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
बांकीमोंगरा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहत करीब एक बजे एक बेहद चिंताजनक और लापरवाही भरी घटना सामने आई। मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति बीच सड़क पर ही नशे की हालत में सोया हुआ मिला। जिस सड़क पर यह व्यक्ति लेटा हुआ था, उसी मार्ग से लगातार स्कूल बसें, भारी वाहन, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजर रहे थे। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।