जैतपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमलाई थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित बटुरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान भुतही मोहल्ला निवासी महेंद्र कोल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है।