हुज़ूर: शंकराचार्य मुद्दे पर रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में उपवास और धरना प्रदर्शन किया गया|