पुनासा: नर्मदा में डूबा महू का टीचर, मौतः यूपी के दोस्त को ओंकारेश्वर घुमाने ले जा रहा था; नहाने के दौरान गहरे पानी में पहुंचा
Punasa, Khandwa | Jul 11, 2026 खंडवा जिले के मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट पर शुक्रवार शाम नर्मदा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महू निवासी अंकित पिता कमल पटेल (24) के रूप में हुई है। वह अपने उत्तर प्रदेश निवासी दोस्त को ओंकारेश्वर दर्शन कराने लेकर जा रहा था ।