गुरुवार को करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में सीएसआर प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।