मदनपुर: पुरन बिगहा में दर्द का मंजर: आग पीड़ितों के बीच पहुँची कांग्रेस टीम, राहत पर उठे सवाल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बेरी पंचायत के पुरन बिगहा महादलित टोला में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस कमेटी की टीम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुँची। टीम ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और जले हुए घरों का जायजा लिया।