पन्ना: पाली गाँव में सो रही महिला पर अज्ञात हमलावर ने किया धारदार हथियार से हमला, ज़िला अस्पताल रेफर
Panna, Panna | May 5, 2026 पन्ना के गुन्नौर में आधी रात को इंसानियत शर्मसार हो गई। पाली गांव में एक बेखौफ हमलावर ने घर में सो रही 35 वर्षीय आशा कोरी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट पर हुए गहरे वार से महिला की हालत बेहद नाजुक है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। आखिर कौन था वो हमलावर? पुलिस तलाश में जुटी है।