मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत रहटा चौक पर रविवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-106 को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों को गरीब, किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा।